{"_id":"6af6efd2ca0658d37f03fce2","slug":"video-video-aasatha-oura-sharathathha-ka-satha-chhatha-paja-ka-tayaraya-ma-jata-varata-mahale-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आस्था और श्रद्धा के साथ छठ पूजा की तैयारियों में जुटीं व्रती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आस्था और श्रद्धा के साथ छठ पूजा की तैयारियों में जुटीं व्रती महिलाएं
छठ महापर्व को लेकर जलालपुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। व्रती महिलाएं पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ चार दिवसीय पर्व की तैयारियों में जुटी हैं। घरों में पूजा की सामग्री जुटाने से लेकर पारंपरिक प्रसाद तैयार करने तक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं छठी मइया की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगी।
जलालपुर नगर के उस्मापुर निवासी दिव्या और नीलम सोनकर ने बताया कि वे छठ पूजा की तैयारी करीब एक सप्ताह पहले से शुरू कर देती हैं। इस पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद लौकी-चावल का प्रसाद तैयार कर छठी मइया को भोग लगाती हैं। इसके बाद खरना समेत अन्य पारंपरिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
दिव्या और नीलम ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हैं। पर्व की तैयारियों में परिवार के सभी सदस्य मिलकर सहयोग करते हैं। जलालपुर स्थित तमसा नदी के किनारे छठ पूजा के लिए वेदियां भी बनाई गई हैं। यहीं व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।
दोनों महिलाओं ने बताया कि छठी मइया के प्रति उनकी गहरी आस्था है। वे हर साल परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। उनका विश्वास है कि छठी मइया की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।