{"_id":"6accb79a5e1346df1b0db854","slug":"video-amatha-mashana-shakata-60-ka-tahata-garagaja-ma-nakal-jaganprkata-ral-esapa-na-saibra-aparathha-sa-bcava-ka-btae-taraka-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: मिशन शक्ति 6.0 के तहत गौरीगंज में निकली जागरूकता रैली एसपी ने साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: मिशन शक्ति 6.0 के तहत गौरीगंज में निकली जागरूकता रैली एसपी ने साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
अमेठी सिटी: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को गौरीगंज में जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन शक्ति 6.0 के तहत निकली पैदल मार्च में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर चल रहीं छात्राओं ने महिला सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
पैदल मार्च में जीजीआईसी गौरीगंज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय गौरीगंज और रणंजय इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में थानों के मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क से मदद लेने की जानकारी दी गई। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्ड हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज और विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट से रहें सतर्क
रैली के बाद पुलिस कार्यालय में एसपी सरवणन टी. ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने को कहा। ऐसी घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
एसपी ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर और संकोच के मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।