{"_id":"691814bec639609262081e69","slug":"video-celebrations-at-mla-tararas-office-over-bjps-landslide-victory-in-bihar-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिहार में भाजपा की शानदार जीत पर विधायक तरारा कार्यालय पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में भाजपा की शानदार जीत पर विधायक तरारा कार्यालय पर जश्न
बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की शानदार जीत पर विधायक राजीव तरारा के कार्यालय पर जश्न मनाया गया। मिठाई का वितरण किया। आतिशबाजी छोड़ी और ढोल पर जमकर थिरके। इस दौरान विधायक तरारा ने कहा कि बिहार की जनता ने दिखा दिया कि देश में मोदी का जादू बरकरार है।
शुक्रवार को बिहार में विधान सभा चुनाव का परिणाम भाजपा और उसके सहयेागी दलों के पक्ष में आने पर मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा के समर्थक और भाजपा के पदाधिकारी विधायक के एमडीए कॉलोनी स्थित जन सहयोग कार्यालय पर एकत्र हो गए। यहां सबसे पहले विधायक राजीव तरारा ने समर्थकों को मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। डॉ.दीपक गंगवार, मनमोहन सैन आदि पुराने भाजपाई ढोल पर जमकर थिरके। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और पार्टी के नारे लगाए। विधायक ने कहा कि बिहार में सुशासन की जीत हुई है। वहां की जनता ने साबित कर दिया कि मोदी का जादू अभी बरकरार है। इस मौके पर राम कृष्ण चौहान, सुशील पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह
उर्फ लालू, राजेंद्र सिंह, डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, प्रदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।