{"_id":"69dcf47c8194cdf5070564de","slug":"video-warning-of-action-issued-if-dispute-over-farm-road-in-moharka-patti-remains-unresolved-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहरका पट्टी में चकरोड़ का विवाद न निपटने पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहरका पट्टी में चकरोड़ का विवाद न निपटने पर कार्रवाई की चेतावनी
Vimal Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:19 PM IST
Link Copied
मोहरका पट्टी में चकरोड़ का विवाद जल्द न निपटने पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा इस तरह काम करने से कोई विवाद नहीं निपटेगा।
नायब तहसीलदार राजपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।इस दौरान शिकायत आई कि मोहरका पट्टी गांव में चकरोड़ का कई महीने पुराना चल रहा विवाद नहीं निपटा है। किसी भी पक्ष ने चकरोड़ में आ रही गेहूं की फसल को नहीं काटा है। जिस पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो को काम में सुधार लाने की चेतावनी और विवाद जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि लेखपालों को लगाकर चकरोड़ के सभी मामले जल्द से जल्द निपटाएं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन शिकायत आई थीं। जिनमें दो का निस्तारण करने के लिए टीम भेज दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।