{"_id":"6a48b791024b5f4131019f83","slug":"video-ayathhaya-ma-atama-thana-yapataiita-ma-9124-paratashata-abhayaratha-raha-upasathata-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अंतिम दिन यूपीटीईटी में 91.24 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अंतिम दिन यूपीटीईटी में 91.24 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
अयोध्या में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अंतिम दिन शनिवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। कुल 7,584 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,920 ने परीक्षा दी, जबकि 664 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 91.24 प्रतिशत और अनुपस्थिति 8.76 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा की सूचना नहीं मिली। इसके साथ ही जिले में दो दिनों तक चली यूपीटीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।