{"_id":"6a787863c3c9761f4c09f26a","slug":"video-video-ramanagara-ma-bugdhhana-lga-kavaugdhaya-ka-bhaugdha-kal-umaugdhaga-ral-sarakashha-vayavasatha-ka-vayapaka-itajama-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामनगरी में बढ़ने लगी कांवड़ियों की भीड़, कल उमड़ेगा रेला, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामनगरी में बढ़ने लगी कांवड़ियों की भीड़, कल उमड़ेगा रेला, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम
सावन का पावन महीना और भगवान शिव की भक्ति इसकी दिव्य झलक अब अयोध्या के सरयू तट पर नजर आने लगी है। सावन के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी पर्व को लेकर अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
शिवभक्तों की टोलियां सरयू जल लेने, दर्शन-पूजन और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने लगी हैं। प्रशासन अनुमान लगा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार (10) और सावन शिवरात्रि यानी (11) को कांवड़ियों का रेला अयोध्या आएगा। अयोध्या में सावन के चलते चारों ओरहर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे हैं। सरयू घाटों, परिक्रमा मार्ग, रामपथ, धर्मपथ, हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मार्ग पर श्रद्धालुओं की चहलपहल बढ़ चुकी है।
भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी, एटीएस, ड्रोन और खुफिया एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सक्रिय हैं। सरयू किनारे, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड भी तैनात किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल, और दर्जनों अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरयू तटों पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात हैं, जिससे जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।