{"_id":"6a7976eff4e42c597402e827","slug":"video-ayathhaya-ma-bhagavana-shararama-oura-mata-sata-ka-galbhaya-jhaka-ka-tharashana-sa-bhavavabhara-hae-sharathathhal-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भगवान श्रीराम और माता सीता की गलबहियां झांकी के दर्शन से भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भगवान श्रीराम और माता सीता की गलबहियां झांकी के दर्शन से भावविभोर हुए श्रद्धालु
सावन की फुहारों से भीगी रामनगरी अयोध्या में रविवार को भक्ति, प्रेम और रस की ऐसी त्रिवेणी प्रवाहित हुई कि रंगमहल मंदिर का वातावरण मानो साकेत धाम का साक्षात स्वरूप बन उठा।
भगवान श्रीराम और माता सीता की गलबहियां झांकी के दर्शन करते ही श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा और भाव-विभोरता से नम हो उठीं। एक-दूसरे के गले में बांहें डाले श्रीसीताराम का यह मनोहारी स्वरूप भक्तों के लिए अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति का कारण बना।
मंदिर के महंत रामशरण दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती कर झांकी का शुभारंभ किया। धूप, दीप, पुष्पों की सुगंध और मंदिर की घंटियों की मधुर अनुगूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही आरती की लौ भगवान के श्रीचरणों तक पहुंची, वैसे ही श्रद्धालुओं के मुख से एक स्वर में जयघोष गूंज उठा और पूरा रंगमहल सियाराममय हो गया। झांकी के साथ सजी
संगीत सभा ने इस आध्यात्मिक आयोजन को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। महान रसिक संत सरयू शरण की परंपरा से जुड़े पदों के साथ अन्य आचार्यों की रसपूर्ण प्रस्तुतियों ने प्रेम, भक्ति और अध्यात्म की ऐसी धारा प्रवाहित की कि श्रद्धालु देर तक उसमें डूबे रहे । झांकी महोत्सव में रामनगरी के प्रमुख संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत कमल नयन दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत डॉ. भरत दास आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।