{"_id":"6a48b91cec484e8df800b36d","slug":"video-ayathhaya-ma-daugdhha-sal-sa-bthahal-dafanasa-kalna-ka-saugdhaka-brasha-ma-kacaugdha-oura-gadadha-sa-janajavana-parabhavata-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में डेढ़ साल से बदहाल डिफेन्स कॉलोनी की सड़कें, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में डेढ़ साल से बदहाल डिफेन्स कॉलोनी की सड़कें, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से जनजीवन प्रभावित
अयोध्या में सरदार भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत डिफेन्स कॉलोनी के निवासियों ने खराब सड़कों और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से क्षेत्र में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले जलनिगम की ओर से सीवर लाइन निर्माण के दौरान सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया था। बाद में किसी तरह उन्हें समतल किया गया, लेकिन लगभग एक सप्ताह पूर्व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कॉलोनी की बनी हुई इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़कर दोबारा गड्ढे कर दिए गए। इसी बीच बारिश शुरू होने से सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े गड्ढे बन गए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में छोटे बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना और आम लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण के ठेकेदार से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जबकि संबंधित जेई और एई फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मानसून की शुरुआत हो चुकी है और यदि जल्द सड़क निर्माण एवं गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, जिससे आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।