{"_id":"695a5231ae1f81a8560f4bc2","slug":"video-ayathhaya-ma-lkha-ka-bjal-tara-cara-karana-val-cara-garaha-ka-parathafasha-paca-garafatara-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लाखों के बिजली तार चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लाखों के बिजली तार चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
अयोध्या में पावर कॉरपोरेशन को करीब पांच लाख रुपये की चपत लगाने वाले बिजली तार चोर गिरोह का रुदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो 33 केवीए बिजली लाइन के तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके थे। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव में 34 बिजली के खंभों से 33 केवीए लाइन के तार काट कर चोरी कर लिए गए थे। इस घटना को लेकर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 बंडल एल्यूमिनियम तार, तीन फेस केबल का एक बंडल, आईटी एबीसी केबल के चार बंडल, तार काटने के उपकरण और तार ढोने में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अयोध्या और बस्ती के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इससे पहले और किन-किन इलाकों में बिजली के तारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।