{"_id":"6a6c8a1f955cd71ac90bc7ac","slug":"video-ayathhaya-ma-papara-jallpara-va-ratanapara-tathaaa-ka-mahalo-na-thama-sapa-ka-thamana-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पिपरी जलालपुर व रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पिपरी जलालपुर व रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने थामा सपा का दामन
अयोध्या में बीकापुर विधानसभा के पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती और गोसाईगंज विधानसभा के रतनपुर तेंदुआ गांव की सैकड़ों महिलाओं ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सपा का झंडा थामकर पार्टी के प्रति समर्थन जताया। पंडित समरजीत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान महिलाएं बड़ी संख्या में सपा से जुड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिलाएं सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान राजकला देवी, माधुरी निषाद, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता और रूपा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।