{"_id":"69ce5b642c455066fb0b24de","slug":"video-ayathhaya-ma-parathamaka-vathayalya-malvana-sa-nakal-gaii-sakal-cal-abhayana-ral-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में प्राथमिक विद्यालय, मलावन से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में प्राथमिक विद्यालय, मलावन से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलावन में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान व जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली मलावन होते हुए नंदलाल का पूरा से होकर पूरे मलामन ग्राम सभा से होते हुए विद्यालय पहुंची। रैली में बच्चों ने अनेक स्लोगन जैसे पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, "एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा", "हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे" आदि का नारा लगाया।
रैली का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाना था, ताकि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके और देश के विकास में अपना योगदान दे सके। रैली में प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा, सहायक अध्यापक राकेश कुमार मांझी, कुलदीप कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।