{"_id":"685d4281862ca7aa2b014988","slug":"video-ayathhaya-ma-satha-ma-sharab-pa-maraga-khaya-fara-eka-na-thasara-ka-gal-ratakara-hataya-kara-tha-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में साथ में शराब पी... मुर्गा खाया, फिर एक ने दूसरे की गला रेतकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में साथ में शराब पी... मुर्गा खाया, फिर एक ने दूसरे की गला रेतकर हत्या कर दी
रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को पुलिस ने किसान की हत्या का खुलासा कर दिया। बहन को गाली देने से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी विनय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से हत्या की गई, उसे भी बरामद कर लिया गया है।
घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा गांव की थी। गांव निवासी किसान नागेंद्र उर्फ सोनू यादव 23 जून की रात धान की रोपाई के लिए अपने खेत में पानी भरने गया था। वहीं पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी विनय प्रजापति ने बताया कि घटना की रात नागेंद्र यादव शराब लाया था। वह चिकन लाया था। दोनों ने चिकन बनाया। इसके बाद साथ में खाना खाया।
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि नागेंद्र ने शराब पी, जबकि उसने शराब नहीं पी। इसके बाद वहीं पर दोनों बैठकर लूडो खेलने लगे। खेल के दौरान शराब के नशे में नागेंद्र ने उसकी बहन को अपशब्द कहने लगा। इससे दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। आक्रोशित विनय ने बगल में रखे हंसिये से उसके गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद मौके से ही मृतक के पिता को फोन किया। बताया कि नागेंद्र के मुंह से खून की उल्टी हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी पुलिस जांच के दौरान भी भीड़ में ही खड़ा रहा। ताकि, लोगों को शक न हो। हालांकि कॉल डिटेल से तस्वीर साफ हो गई। पुलिस ने आरोपी विनय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जिस हथियार से हत्या की गई थी, उसको भी बरामद कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।