{"_id":"6a02cf0bba455f46a30b12e0","slug":"video-ayathhaya-ma-sharata-sarakata-sa-ghara-ma-lga-aaga-parasava-ka-le-rakha-20-hajara-samata-gahasatha-jal-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, प्रसव के लिए रखे 20 हजार समेत गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, प्रसव के लिए रखे 20 हजार समेत गृहस्थी जली
अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र के बराव गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। सबसे दुखद यह रहा कि परिवार ने गर्भवती महिला के प्रसव के लिए जोड़कर रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए।
बराव निवासी पीड़ित विजय सोनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते राशन, कपड़े, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज सब जल गए।
विजय ने बताया कि उनकी पत्नी सपना गर्भवती हैं और कुछ दिनों में ही डिलीवरी होनी है। परिवार ने अस्पताल के खर्च और अन्य जरूरतों के लिए बड़ी मुश्किल से 20,000 रुपये नकद घर में रखे थे। आग ने उन रुपयों को भी खाक कर दिया। अब प्रसव का खर्च उठाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। सूचना पर तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।