{"_id":"69ce572262e9f267fe026870","slug":"video-ayathhaya-ma-thanathahaugdha-nakab-pasha-na-asalha-ka-thama-para-javalrasa-sa-lta-lkha-ka-sana-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दिनदहाड़े नकाब पोश ने असलाह के दम पर ज्वेलर्स से लूटा लाखों का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दिनदहाड़े नकाब पोश ने असलाह के दम पर ज्वेलर्स से लूटा लाखों का सोना
अयोध्या के रुदौली नगर के कोठी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी अंदाज़ में ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोलते हुए असलहा के बल पर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। घटना से पूरे बाजार में दहशत फैल गई और व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कोठी मोहल्ले स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची नकाबपोश बदमाश ने अचानक हथियार निकालकर दुकानदार को असलहा दिखाकर धमकाते हुए दिया। लगभग 26 ग्राम सोने के हार और चेन अपने कब्जे में ले लिए और वारदात को अंजाम देकर पलक झपकते मौके से फरार हो गया। नकाब पोश बदमाश को लोग महिला बता रहे हैं।
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट से बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। इसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस नकाब पोश बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।