{"_id":"675d9c40fbff9ac3f40c5579","slug":"video-ayodhya-aarama-cafa-janaral-ashaka-raja-bl-bharata-oura-napal-ka-sabthha-hamasha-ha-acachha-raha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: आर्मी चीफ जनरल अशोक राज बोले - भारत और नेपाल के संबंध हमेशा ही अच्छे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: आर्मी चीफ जनरल अशोक राज बोले - भारत और नेपाल के संबंध हमेशा ही अच्छे रहे
नेपाल के आर्मी चीफ जनरल अशोक राज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे दोपहर बाद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत खुश हूं। नेपाल व भारत के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंध प्राचीन हैं। भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह से जो संबंध बना वह आज भी कायम है। त्रेतायुगीन संबंध सदियों बाद भी जीवंत हैं।
भारत और नेपाल के संबंध हमेशा ही अच्छे रहे हैं, हम विश्वास जताते हैं कि यह संबंध निरंतर प्रगाढ़ होंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला के दर्शन कर आर्मी चीफ जनरल निहाल दिखे।
राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने राममंदिर मॉडल व रामलला का चित्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।