{"_id":"67c8370466a3e2b114075f7b","slug":"video-ayodhya-cakana-oura-matana-ka-avathha-thakana-para-cal-parashasana-ka-hatara-thakanathara-farara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: चिकन और मटन की अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का हंटर, दुकानदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: चिकन और मटन की अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का हंटर, दुकानदार फरार
अयोध्या शहर में अवैध रूप से चल रहीं चिकन और मटन शॉप पर बुधवार को जिला प्रशासन ने अपना हंटर चलाया। जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो बिना लाइसेंस के चिकन और मटन शॉप चला रहे हैं। यही नहीं मांस को काटकर उसकी गंदगी सड़क पर फैला रहे हैं।
एसडीएम सदर विकास धर दुबे और सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के फतेहगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से चल रही मटन और चिकन की दो दुकानों को सील कर दिया जबकि तीन दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए।
एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने सभी को हिदायत दी कि जिनको भी चिकन और मटन शॉप चलाना है, वह खाद्य विभाग से लाइसेंस जरूर लें, तभी दुकान खोलें। फरार हुए दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गंदगी फैलाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यदि गंदगी देखें तो मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।