{"_id":"681b52e794b08bcee309e60d","slug":"video-ayodhya-parava-sasatha-bjabhashhanae-bl-bharata-ka-kashhamata-para-saval-uthana-val-ka-maha-para-karara-tamaca-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर हनुमानगढी के साधु संतों ने भव्य स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए आज गर्व का दिन है। जो लोग भारत की क्षमता पर सवाल उठाते थे, उनके मुंह पर ये एक तमाचा है। पाकिस्तान में 21 आतंकी स्थल चिन्हित किए गए थे। इसमें नौ पर भारत ने मिसाइल से अटैक किया है। ये पहला मौका है जब पाकिस्तान के अंदर घुसकर कर मारा गया है।
आतंकी अजहर मसूद जो कहता था कि सांस बंद कर देंगे आज उसकी सांसे बंद हो गई हैं। अजहर मसूद के परिवार के 10 लोग मारे गए, ऐसा चिल्ला रहे हैं लोग, पता नहीं बचे हैं कि नहीं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के द्वारा उठाए गए सवाल पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने चुटकी ली और कहा कि राहुल बाबा सत्यानाश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नींबू मिर्च की भी घनघोर निंदा हुई है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा यह नेहरू का भारत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।