{"_id":"680e1d0116c6469ae403eb44","slug":"video-ayodhya-pata-na-patana-ka-gal-para-kaya-caka-sa-vara-sal-bha-ghayal-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पति ने पत्नी के गले पर किया चाकू से वार, साली भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पति ने पत्नी के गले पर किया चाकू से वार, साली भी घायल
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिनायकपुर गांव में रविवार को पति राजकुमार ने अपनी पत्नी सरोज कुमारी पर जानलेवा हमला कर गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। बीच बचाव करने आई साली आशा पर भी राजकुमार ने चाकू से वार कर दिया। आशा के चेहरे पर चोट आई है।
पुलिस आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिनायकपुर में राजकुमार ने अपनी पत्नी सरोज देवी पर चाकू से वार कर गला काट कर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस पहुंची तो पति राजकुमार खून से लथपथ था।
घटना के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार उससे झगड़ा कर रही थी। इसलिए उसने ऐसा कृत्य किया। जबकि साली आशा ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर उन्हें और उनकी दीदी पर हमला कर घायल कर दिया।
थानां प्रभारी पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने बताया मामले में आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया है मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा लिख आरोपी पति राजकुमार को जेल भेज दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।