{"_id":"6a1984dc4776a30efc098627","slug":"video-karayakal-bugdhhae-jana-para-ayathhaya-ma-garama-parathhana-na-manaya-jashana-sarakara-ka-fasal-ka-kaya-savagata-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल बढ़ाए जाने पर अयोध्या में ग्राम प्रधानों ने मनाया जश्न, सरकार के फैसले का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल बढ़ाए जाने पर अयोध्या में ग्राम प्रधानों ने मनाया जश्न, सरकार के फैसले का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने और उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले पर शुक्रवार को अयोध्या में बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय में उत्साह का माहौल रहा। विकासखंड स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में प्रधान संघ और ग्राम प्रधानों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सरकार का आभार जताया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान का ग्राम प्रधानों ने फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और फैसले को गांवों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव और जनता से सीधे जुड़े होते हैं। कार्यकाल बढ़ने से अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा गांवों में सड़क, नाली, पंचायत भवन और पेयजल जैसी योजनाओं की रफ्तार बनी रहेगी। प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय पंचायतों की योजनाओं में निरंतरता बनाए रखने वाला है। कार्यक्रम में बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।