{"_id":"6814b83bb20a253748040ae9","slug":"video-kathara-sarakara-ka-jataya-janaganaena-karana-ka-naranaeya-para-ayathhaya-ma-kagarasa-na-nakal-thhanayavatha-jalsa-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर अयोध्या में कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर अयोध्या में कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलूस
केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेने के बाद अयोध्या में कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद जुलूस निकाला। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने दावा किया कि जातीय जनगणना करने के लिए केंद्र सरकार को राहुल गांधी ने बाध्य किया है। इसी के चलते सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया। शहर में जिला व महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद जुलूस निकाला और राहगीरों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर इस बात की खुशी का इजहार करने के लिए आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसकी कांग्रेस पार्टी लंबे समय से मांग करती रही है। उन्होंने जातीय जनगणना को गरीबों की मुक्ति के लिए एक शक्तिशाली कदम बताया, जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।