{"_id":"69412421c02b9a066f03afe9","slug":"video-saema-yaga-na-thavagata-vathata-ka-kaya-atama-paranaema-bl-unaka-nathhana-satabthha-karana-val-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दिवंगत वेदांती को किया अंतिम प्रणाम, बोले- उनका निधन स्तब्ध करने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दिवंगत वेदांती को किया अंतिम प्रणाम, बोले- उनका निधन स्तब्ध करने वाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती को श्रद्धांजलि देने उनके आश्रम अयोध्या के हिंदू धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि वेदांती जी का पूरा जीवन राम के काम में लगा रहा। राम कथा का वाचन करते-करते उन्होंने नश्वर शरीर से मुक्ति ली। राम जन्म भूमि के हर आंदोलन में उनकी सहभागिता रही। वे प्रारंभ से ही मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहे। आंदोलन को मूर्त रूप देने में उनका अहम योगदान रहा। 25 नवंबर को भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद आयोजित हुए ध्वजारोहण समारोह में वे मौजूद थे,मुझे भी उनके सानिध्य प्राप्त हुआ था। वह एक ऐसे संत थे जिन्होंने सदैव मंदिर निर्माण की आवाज बुलंद की। 1983 से आज तक हर आंदोलन में उनकी मुख्य भूमिका रही। गोरक्ष पीठ से उनका गहरा नाता रहा उनका निधन स्तब्ध करने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।