{"_id":"671f92ed0b36e997e703316f","slug":"video-saraya-kanara-rama-ka-paugdha-para-saja-gae-28-lkha-thaya-bharaga-sajavata-sa-rashana-ayathhaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरयू किनारे राम की पैड़ी पर सज गए 28 लाख दीये, बहुरंगी सजावट से रोशन अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरयू किनारे राम की पैड़ी पर सज गए 28 लाख दीये, बहुरंगी सजावट से रोशन अयोध्या
दीपोत्सव के लिए सरयू किनारे राम की पैड़ी और अन्य स्थानों पर 28 लाख दीये सोमवार की शाम तक सज गए। इसे सजाने में 30,000 स्वयंसेवकों ने भागीदारी की। मंगलवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम राम की पैड़ी के 55 घाटों पर सजे इन दीपों की गणना करेगी। यह गणना बिछाए गए दीपों की होगी।
इसके बाद 30 अक्तूबर को दीपोत्सव की शाम जब यह दीये एक साथ जलेंगे तो फिर से ड्रोन के माध्यम से गणना के बाद नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा। राम की पैड़ी के साथ चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर भी दीपों को सजाया गया है।
इसी के साथ दीपोत्सव के लिए रामनगरी को संवारने का काम अब अंतिम दौर में है। रामपथ, धर्मपथ और भक्ति पथ पर तोरण द्वार के साथ सजावट की जा रही है। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग के साथ अन्य गेटों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। सभी प्रमुख मार्गों पर रंग बिरंगी लाइटिंग की गई है। पूरी अयोध्या दीपोत्सव के लिए बहुरंगी सजावट से रोशन हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।