बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: अवधेश प्रसाद के अपमान पर सपाइयों का आक्रोश, अजीत प्रसाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

VIDEO: अवधेश प्रसाद के अपमान पर सपाइयों का आक्रोश, अजीत प्रसाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:27 PM IST
VIDEO: अवधेश प्रसाद के अपमान पर सपाइयों का आक्रोश, अजीत प्रसाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के चित्र पर कथित रूप से जूते-चप्पलों से प्रहार, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग तथा पुतला फूंके जाने की घटना के विरोध में मंगलवार को मिल्कीपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सांसद अवधेश प्रसाद एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने लंबे समय तक विधायक, मंत्री और वर्तमान सांसद के रूप में जनता की सेवा की है। उनके चित्र का सार्वजनिक रूप से अपमान, जातिसूचक टिप्पणियां करना और पुतला दहन जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द के विपरीत हैं। ऐसे कृत्य से न केवल एक जनप्रतिनिधि का बल्कि उनके समर्थकों और समाज के बड़े वर्ग की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि घटना में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सांसद अवधेश प्रसाद एवं उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि इस प्रकार की घटनाओं से उनकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस अवसर पर अजीत प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस पहुंचाने, जातिसूचक भाषा का प्रयोग करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले कृत्यों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष सोहनलाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, डॉ वेद प्रकाश यादव, रामसतन कोरी, सुनील कुमार कोरी, विश्राम रावत,राम बहादुर यादव, राम तेज यादव,बाबूराम चौहान, प्रहलाद रावत,घनश्याम गुप्ता,विश्वनाथ रावत, राम केवल रावत,अखिलेश कुमार,शिव नारायण, परशुराम रावत,शेर बहादुर पासवान,राम बहादुर पासी, अनमोल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: परेड चौराहे पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

04 Aug 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- महिलाओं, किसानों, नौजवानों के लिए आएगा अनपूरक बजट

04 Aug 2026

मध्य प्रदेश: फसल बीमा के लिए किसानों का विरोध शुरू, झाबुआ में 50KM का पैदल मार्च जारी; क्या बनेगी बात?

04 Aug 2026

Nahan Rain: मूसलाधार बारिश से कार्मल स्कूल के पास सड़क बनी नदी, हाईवे पर बाढ़ जैसे हालात

04 Aug 2026

Sirmaur: मूसलाधार बारिश के बीच कांग्रेस-भाजपा ने हिमाचल निर्माता को किया नमन

04 Aug 2026
विज्ञापन

UP Monsoon Session: केशव मौर्य बोले- आतंकी हमले मदरसा शिक्षा का प्रमाण

04 Aug 2026

औरैया: जर्जर यमुना पुल बना खतरा, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

04 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

04 Aug 2026

भारी बारिश से थराली में जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

04 Aug 2026

मूसलाधार बारिस से देवाल-लोहाजंग और देवाल-खेता सड़क बंद

04 Aug 2026

कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

04 Aug 2026

Video: अयोध्या में चेहल्लुम पर निकले मातमी जुलूस, अमन-चैन की दुआ

04 Aug 2026

Video: रायबरेली में मानसून मेहरबान होने से बारिश की बूंदों ने दी राहत

04 Aug 2026

Video: श्रावस्ती में 10 माह की मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

04 Aug 2026

हमीरपुर से सुमेरपुर तक 20 किमी लंबे जाम में फंसे रहे लोग, कांवड़ डायवर्जन के चलते बिगड़े हालात

04 Aug 2026

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा निवास में की प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या बोले

Solan Weather: सुबह की बारिश और घनी धुंध से बढ़ी मुश्किलें, स्कूली बच्चे हुए परेशान

04 Aug 2026

Hamirpur News: एनएच-503ए पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, दुकानों में घुस रहा बारिश का पानी

नशा और बेरोजगारी के मुद्दे पर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में कई नेताओं की एंट्री

04 Aug 2026

विधानमंडल का मानसून सत्र, सदन में पहुंचे विधायक

04 Aug 2026

लखनऊ में केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू, लोग बोले- घूमकर जाना पड़ता था, राहत मिली

04 Aug 2026

लुधियाना निगम जोन डी के बाहर भाजपा पार्षद और नेता धरने पर बैठे

04 Aug 2026

सावन में पंजाबी रंग में रंगा अमृतसर, महिलाओं ने गिद्धा और झूलों के साथ मनाया उत्सव

04 Aug 2026

लखनऊ में गोमती नगर के समिट बिल्डिंग के सामने शहीद पथ पर लगा लंबा भीषण जाम

04 Aug 2026

भिवानी में सप्ताह भर की उमस पर झमाझम बारिश, शहर में जलभराव के बने हालात

04 Aug 2026

सोनीपत में आसपास क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

04 Aug 2026

रोहतक में कई दिन बाद बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

04 Aug 2026

हांसी में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, किसानों के लिए बरसा सोना

04 Aug 2026

लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद रेलवे कर्मी की मौत, मां ने बहू और बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

04 Aug 2026

बागपत के कांवड़ शिविर में शिवभक्तों की सेवा, नाश्ते में घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय और केले का प्रसाद

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed