Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: जनसुनवाई संभव में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण, महापौर ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर दिया जोर
{"_id":"6a71d6091eca66eb96038ea7","slug":"video-video-janasanavaii-sabhava-ma-aatha-shakayata-ka-maka-para-nasataranae-mahapara-na-macachharajanata-bmaraya-ka-rakathama-para-thaya-jara-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनसुनवाई संभव में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण, महापौर ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनसुनवाई संभव में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण, महापौर ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर दिया जोर
अयोध्या नगर निगम में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए नगर में जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की गई। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।