{"_id":"6a3bb6012851b076e00f4106","slug":"video-video-ayathhaya-ma-satharakaranae-para-karaugdha-kharaca-saraya-ma-jalkabha-ka-kabja-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा
करोड़ों रुपये की लागत से सरयू तट के घाटों का सुंदरीकरण किए जाने के बावजूद इन दिनों सरयू नदी की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। जलस्तर में लगातार कमी आने से नदी की मुख्य धारा कई घाटों से दूर चली गई है, जबकि जलकुंभी का फैलाव भी बढ़ गया है। पापमोचन घाट, ऋणमोचन घाट, लक्ष्मण घाट समेत कई प्रमुख घाटों पर सरयू का जल काफी दूर दिखाई दे रहा है।
स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने के बाद भी लंबी दूरी पैदल तय कर सरयू के जल तक पहुंचना पड़ रहा है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रेतीले क्षेत्र और अस्थायी रास्तों को पार कर स्नान-पूजन करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरयू की धारा दूर होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं ने नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।