{"_id":"6a3bba5c36aee703620708f6","slug":"video-video-lkhanauu-hathasa-ka-btha-ayathhaya-ma-kacaga-narasaga-hama-va-hatal-ka-jaca-ka-maga-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ हादसे के बाद अयोध्या में कोचिंग, नर्सिंग होम व होटलों की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ हादसे के बाद अयोध्या में कोचिंग, नर्सिंग होम व होटलों की जांच की मांग
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में छात्रों की मौत के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जनपद के कोचिंग संस्थानों, नर्सिंग होम और होटलों की व्यापक जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की वैध एनओसी है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जाए कि भवन निर्माण विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप हुआ है अथवा नहीं।
उन्होंने मांग की कि जिन भवनों में कोचिंग संस्थान, नर्सिंग होम और होटल संचालित हैं, उनकी संरचनात्मक सुरक्षा, आपातकालीन निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा विद्युत लोड और वायरिंग की भी जांच कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से जनहित में विशेष अभियान चलाकर सभी संस्थानों का सत्यापन कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।