{"_id":"6a54900e08562751540c6ee2","slug":"video-video-ayathhaya-ma-tarasata-mahata-thananathara-thasa-na-yatara-savathhao-ka-lya-jayaja-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास सोमवार सुबह रामलला की मंगला आरती में शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद महंत दिनेन्द्र दास दान काउंटर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिसेप्शन प्रभारी रिटायर्ड कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा तथा भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त व्हीलचेयर प्रभारी डी.पी. सिंह से यात्री सुविधाओं, व्हीलचेयर सेवा, रिसेप्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान महंत दिनेन्द्र दास ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।