Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: Ayodhya: सात मई को पैदा हुए बच्चों का अयोध्या में सिंदूर रखा जा रहा नाम, सेना में भेजना चाहते हैं मां बाप
{"_id":"68247798dfddd4748a0ec964","slug":"video-video-ayodhya-sata-maii-ka-patha-hae-bcaca-ka-ayathhaya-ma-sathara-rakha-ja-raha-nama-sana-ma-bhajana-cahata-ha-ma-bpa-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: सात मई को पैदा हुए बच्चों का अयोध्या में सिंदूर रखा जा रहा नाम, सेना में भेजना चाहते हैं मां बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: सात मई को पैदा हुए बच्चों का अयोध्या में सिंदूर रखा जा रहा नाम, सेना में भेजना चाहते हैं मां बाप
भारत-पाकिस्तान के युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद सात मई को पैदा हुए बच्चे का नाम भी सिंदूर रखा जा रहा है। पहलगाम आतंकी घटना का बदला लेने के लिए सात मई को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, उसी दिन अयोध्या जिला अस्पताल में पांच बच्चे पैदा हुए थे। इसमें एक परिवार ने अपने बच्चे का नाम सिंदूर रखा है।
आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज सोनी कनौजिया ने सात मई को बेटे को जन्म दिया था। आयुष्मान वार्ड की स्टाफ नर्स मीरा गौतम ने बताया कि सात मई को पांच बच्चे पैदा हुए थे। इसमें एक परिवार अयोध्या के पलिया शाहबदी का रहने वाला है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम सिंदूर रखा है। पिता पंकज कनौजिया ने बताया कि मैं चाहता हूं मेरा बेटा बड़ा होकर फौज में भर्ती हो और देश की रक्षा करे। वहीं, माता सोनी कनौजिया ने कहा कि मैं भी चाहती हूं मेरा बच्चा बड़ा होकर सेना में भर्ती हो और मां, बहन और बेटियों की रक्षा करे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद अब देश के लोग भी सिंदूर के प्रति अपना जज्बा प्रकट कर रहे हैं। सात मई को पैदा हुए बच्चे का नाम भी सिंदूर रख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।