{"_id":"6862838e4ab05aaa3d0bc079","slug":"video-video-itava-parakaranae-para-hanamanagaugdhha-ka-pajara-raja-thasa-na-akhalsha-yathava-para-sathha-nashana-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इटावा प्रकरण पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इटावा प्रकरण पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
इटावा प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने फ्रस्ट्रेटेडेड बताया है। राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव शुद्ध रूप से फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। जिस तरह से इटावा की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने हिंदूओ को लड़ाने का प्रयास किया है, वह घृणित काम है। यादव और पंडित को लड़ा कर यादवों को उत्साहित कर उन्होंने दंगा कराने का प्रयास किया और खुद पंडित जी के घर जाकर भंडारा चखा।
अखिलेश यादव ने बागेश्वर सरकार पर टिप्पणी किया कि इतना ज्यादा अंडर टेबल दक्षिणा लेते हैं तो उन्हें कौन बुला सकता है। बागेश्वर सरकार को अखिलेश यादव ने टारगेट किया है और टारगेट इसलिए किया कि बागेश्वर सरकार हिंदुत्व और सनातन के लिए काम करते हैं। बागेश्वर सरकार छुआछूत, ऊंच-नीच और भेदभाव को खत्म करके हिंदुओं को एक होने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यही दिक्कत अखिलेश यादव को है।
अखिलेश यादव को यह दिक्कत नहीं है कि बागेश्वर सरकार उनके घर कथा कहने नहीं आ रहे हैं। उनको दिक्कत यह है कि वह कैसे हिंदुओं को एक कर रहे हैं। हिंदुओं के एकजुट होने से डर किसको है, तकलीफ किसको है, यह सबको पता है। कभी अखिलेश यादव ने अन्य मजहब के धर्मगुरुओं पर टिप्पणी नहीं की। केवल सनातन धर्म के ही धर्म गुरुओं पर टिप्पणी करते हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी अखिलेश यादव ने टिप्पणी की थी। हिंदू धर्म गुरु के लिए अखिलेश यादव यदि ऐसे शब्द प्रयोग करते हैं तो अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेटेड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।