{"_id":"686235b4e6784c37e2076e5f","slug":"video-una-rain-became-a-problem-for-farmers-maize-crop-was-destroyed-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बारिश बनी किसानों की मुसीबत, मक्की की फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बारिश बनी किसानों की मुसीबत, मक्की की फसल हुई बर्बाद
लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बेरियां और इसके आसपास के क्षेत्रों में मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में जलभराव के कारण फसलें गल गई हैं और उत्पादन लगभग शून्य हो गया है। स्थानीय किसानों मोहन सिंह, रविंदर कुमार और हंसराज ने बताया कि इस बार समय पर मक्की की बुआई की गई थी और फसल अच्छी स्थिति में थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने खेतों को तबाह कर दिया। फसलों की जड़ें सड़ गई हैं और पौधे बर्बाद हो गए हैं। हालात से हार मानने की बजाय किसान अब दोबारा मेहनत में जुट गए हैं। जिन खेतों में फसल पूरी तरह से खराब हो गई है, वहाँ किसान मजदूरों को उतारकर दोबारा बीज की बिजाई करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो एक बार फिर फसल की उम्मीद की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।