{"_id":"6a632105e2684b8731032eef","slug":"video-video-nata-ma-thhathhal-ka-lkara-varathha-paratharashana-padata-samarajata-ka-thall-jana-sa-rakata-palsa-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिल्ली जा रहे सपा नेता पंडित समरजीत को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिल्ली जा रहे सपा नेता पंडित समरजीत को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पंडित समरजीत को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली रवाना होते समय पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीट परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से जुड़े इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी भाजपा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।
आरोप लगाया कि अपने मंत्री को बचा रही पंडित समरजीत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिनों में जांच पूरी कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक जांच कहां पहुंची, सरकार को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महत्वपूर्ण मामलों पर जवाब चाहती है। जल्द से जल्द ऐसे मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।