{"_id":"6ad1ff9d52ba30f9f7062413","slug":"video-video-paranaeka-mahatava-val-tamasa-natha-ka-asatatava-sakata-ma-nal-ma-tabthal-haaa-savanprpa-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पौराणिक महत्व वाली तमसा नदी का अस्तित्व संकट में, नाले में तब्दील हुआ स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पौराणिक महत्व वाली तमसा नदी का अस्तित्व संकट में, नाले में तब्दील हुआ स्वरूप
अयोध्या के रुदौली में पौराणिक महत्व वाली तमसा नदी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। मवई क्षेत्र के लखनीपुर स्थित उद्गम स्थल से ही नदी की दुर्दशा चिंता का विषय बनी हुई है। कभी अपनी प्राकृतिक धारा के लिए पहचान रखने वाली नदी अब नाले में तब्दील होती जा रही है। जलकुंभी से नदी पटी पड़ी है। नगर का गंदा पानी और कचरा इसमें पहुंच रहा है। चीनी मिल का गंदा पानी भी नदी में गिरने से इसकी स्थिति खराब हो रही है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते नदी के संरक्षण और जीर्णोद्धार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है।
वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने तमसा नदी के तट पर प्रथम पड़ाव में विश्राम किया था। इसका उल्लेख रामचरितमानस में भी मिलता है। महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी तमसा नदी के तट पर होने की मान्यता है। धार्मिक और पौराणिक महत्व से जुड़ी यह नदी आज उपेक्षा का दंश झेल रही है।
तमसा नदी मवई क्षेत्र के लखनीपुर स्थित उद्गम स्थल से निकलकर अमानीगंज, रुदौली, सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर और तारुन सहित कई विकासखंडों से होकर गुजरती है। गोसाईंगंज में विभाजित होने के बाद अंबेडकरनगर के श्रवण क्षेत्र में बिसुही नदी से इसका संगम होता है।
पौराणिक विरासत से जुड़ी तमसा नदी को बचाने के लिए सफाई, प्रदूषण पर रोक और जीर्णोद्धार की पहल जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।