{"_id":"68b012c44aea1494a609a8e0","slug":"video-video-rama-janamabhama-ka-sarakashha-dayata-ma-tanata-paesa-javana-ka-mata-30va-btalyana-ma-tha-tanata-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीएसी जवान की मौत, 30वीं बटालियन में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीएसी जवान की मौत, 30वीं बटालियन में थे तैनात
राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के एक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मृतक जवान राम हर्ष यादव ( 53) पीएसी की 30वीं बटालियन में तैनात थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी थे। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
ड्यूटी के दौरान अचानक राम हर्ष यादव की तबीयत बिगड़ गई। तुरंत मौके पर मौजूद जवानों ने उन्हें एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई जारी है। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुई इस अचानक घटना से सुरक्षा बलों, पुलिस और प्रशासन में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।