{"_id":"6a688d85d9aa0bcd510280f3","slug":"video-video-ramaghata-paraparaka-shavathaha-sathal-ka-ha-raha-kayakalpa-3269-karaugdha-rapaya-sa-cal-raha-naramanae-karaya-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामघाट पारंपरिक शवदाह स्थल का हो रहा कायाकल्प, 32.69 करोड़ रुपये से चल रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामघाट पारंपरिक शवदाह स्थल का हो रहा कायाकल्प, 32.69 करोड़ रुपये से चल रहा निर्माण कार्य
रामनगरी के ऐतिहासिक रामघाट पारंपरिक शवदाह स्थल का व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से यहां निर्माण एवं विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 32.69 करोड़ रुपये (₹32,68,83,278) की लागत आ रही है।
परियोजना का वित्त पोषण धर्मार्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य मैसर्स अरविंद कुमार सिंह के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
परियोजना के तहत पारंपरिक शवदाह स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें अंतिम संस्कार के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा, श्रद्धालुओं एवं परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं, परिसर का सौंदर्यीकरण तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।