Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, बेटे ने बेरहमी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा
{"_id":"68b012ca1043c5332a0f1dff","slug":"video-video-rashata-ka-sharamasara-kara-thana-val-varathata-bta-na-brahama-sa-ka-bjaraga-pata-ka-hataya-kalhaugdha-sa-sara-para-parahara-kara-mata-ka-ghata-utara-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, बेटे ने बेरहमी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, बेटे ने बेरहमी से की बुजुर्ग पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा
रामनगरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बीकापुर क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता की शौच करते समय बेरहमी से कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह हुए इस हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया।
जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने पिता-पुत्र के रिश्ते को खूनी खेल में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक वृद्ध अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे। जबकि छोटा बेटा उनसे अलग रहता था। जमीन बंटवारे के विवाद से गुस्से में आकर छोटे बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। गांव में इस वारदात के बाद मातम पसरा हुआ है।
एक बेटे की ओर से पिता की हत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में हुई यह घटना समाज और परिवार का एक कड़वा सच सामने लाती है। जमीन-जायदाद के विवाद इंसानी रिश्तों को तार-तार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।