{"_id":"69ba81ceab4694c672089974","slug":"video-video-rashhatarapata-ka-aagamana-sa-pahal-ayathhaya-ma-falta-ka-raharasal-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अयोध्या में फ्लीट का रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अयोध्या में फ्लीट का रिहर्सल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को महामहिम की सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लीट का पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान फ्लीट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से श्री राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंची और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने आवागमन मार्ग पर प्वाइंट टू प्वाइंट रिहर्सल कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एक लेन को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, जिससे होकर ही राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से राम मंदिर परिसर तक पहुंचेगा।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी और श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।