{"_id":"69ccdca9e9249b8775081936","slug":"video-video-sakata-mahavathayalya-ma-varashhaka-khalkatha-samaraha-ka-haaa-shabharabha-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साकेत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साकेत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ शुभारंभ
साकेत महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ बुधवार को महाविद्यालय परिसर में हुआ। समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दान पति तिवारी के नेतृत्व में 4 अप्रैल तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री आलोक बंसल, आनंद कुमार सिंघल और मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया।
इस दौरान नेवल विंग और रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। आयोजन सचिव पूनम जोशी ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ शॉटपुट और जेवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
खेलकूद समारोह का समापन 4 अप्रैल को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष जन्मेजय तिवारी, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष नीरज पाठक सहित शिक्षक, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।