Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष, समस्त मनोरथों की पूर्ति कराने में समर्थ: आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी
{"_id":"69b803f7584df57462043226","slug":"video-video-sharamathabhagavata-katha-sakashhata-kalpavakashha-samasata-manaratha-ka-parata-karana-ma-samaratha-aacaraya-janianacathara-thavavatha-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष, समस्त मनोरथों की पूर्ति कराने में समर्थ: आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष, समस्त मनोरथों की पूर्ति कराने में समर्थ: आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी
पूराबाजार । क्षेत्र के राजेपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य ज्ञानचंद्र द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण साक्षात कल्पवृक्ष के समान है, जो भक्तों की सभी कामनाओं की पूर्ति करने और उन्हें भगवान के साक्षात दर्शन कराने में समर्थ है।
उन्होंने कथा प्रसंग में बताया कि राजा परीक्षित ने श्री शुकदेव मुनि से प्रश्न किया था कि इस सृष्टि की उत्पत्ति कैसे हुई। इस पर श्री शुकदेव मुनि ने बताया कि समस्त सृष्टि एक ही परमात्मा का विस्तार है। जैसे गंगाजल को हाथ में लेकर पुनः गंगा को ही अर्पित किया जाता है, वैसे ही ईश्वर की वस्तु को ईश्वर को समर्पित करके उनकी पूजा की जाती है।
आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीहरि की आज्ञा से ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना करते हैं, किंतु अहंकार की निवृत्ति के लिए स्वयं ब्रह्मा जी भी भगवान श्रीहरि से चतुश्लोकी भागवत का श्रवण करते हैं। इसमें परमात्मतत्व, मायातत्त्व, जगत्तत्व और आत्मतत्व का विस्तार से वर्णन किया गया है। कथा में विदुर-मैत्रेय संवाद का भी उल्लेख किया गया। मैत्रेय मुनि बताते हैं कि जीव संसारिक पदार्थों में सुख खोजता है, जबकि वास्तविक सुख भगवान के भजन में ही निहित है। आगे मनु जी के वंश का वर्णन करते हुए बताया गया कि उनके वंश में तीन कन्याओं और दो पुत्रों का जन्म हुआ। उनके पौत्र ध्रुव जी ने मात्र छह महीने की कठोर तपस्या से भगवान का साक्षात दर्शन प्राप्त किया। आचार्य ने बताया कि महाराज पृथु ने भगवान से ऐसा वरदान मांगा था कि वे निरंतर भगवान की कथा सुन सकें।
व्यासपीठ से पंचम स्कंध के अंतर्गत भरतोपाख्यान, भूगोल-खगोल तथा ग्रह-नक्षत्रों का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा में विशिष्ट अतिथियों के रूप में चंपत राय महासचिव श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट, डॉ. अनिल मिश्रा सदस्य श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट, महंत दिनेन्द्र दास सदस्य श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट एवं अध्यक्ष निर्मोही अखाड़ा, कुंवर मानवेन्द्र प्रताप सिंह सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश, महंत अनुभव दास, महंत कुलदीप दास, सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव सदस्य लोक सेवा आयोग, कृष्ण चंद कार्यालय प्रमुख साकेत निलयम, राकेश कुमार यादव, रमाशंकर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राम विभूति सिंह, अरविंद सिंह तथा प्रात्येश सिंह बंटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा के मुख्य यजमान भगवान भक्श सिंह, आशा सिंह और अभय सिंह सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।