Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: दानराशि गड़बड़ी प्रकरण पर श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों में रोष, बोले- हिंदू समाज से मांगी जाए माफी
{"_id":"6a32b1a5d4f63784ea0e41d1","slug":"video-video-thanarasha-gaugdhabugdha-parakaranae-para-shararama-janamabhama-mathara-aathalna-sa-jaugdha-sata-ma-rashha-bl-hatha-samaja-sa-maga-jae-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दानराशि गड़बड़ी प्रकरण पर श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों में रोष, बोले- हिंदू समाज से मांगी जाए माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दानराशि गड़बड़ी प्रकरण पर श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों में रोष, बोले- हिंदू समाज से मांगी जाए माफी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर संत समाज में भी गहरी नाराजगी दिखाई देने लगी है। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख संतों ने इस पूरे प्रकरण को करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर चोट बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नाका हनुमानगढ़ी के महंत महंत रामदास ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से अत्यंत पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि केवल संत समाज ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के करोड़ों रामभक्तों के हृदय को इससे ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान राम के नाम पर श्रद्धा और विश्वास के साथ दान दिया, उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
महंत रामदास ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को नैतिकता के आधार पर अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए और समस्त हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं राम मंदिर आंदोलन के प्रत्यक्षदर्शी और संत महंत विवेक आचारी ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 से शुरू हुए आंदोलन में उनके पिता आचार्य नारायणाचारी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी। वे रामचंद्र दास परमहंस के साथ मिलकर आंदोलन की आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आंदोलन और उससे जुड़े संघर्षों, यहां तक कि गोलीकांड के भी साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे सनातन समाज की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। यदि दानराशि में गड़बड़ी या चोरी के आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों को ऐसा कठोर दंड मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।