{"_id":"67a7416e3ff77cb77508b32d","slug":"video-womens-commission-member-attacked-in-azamgarh-police-filed-case-investigation-started","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में महिला आयोग के सदस्य पर हमला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, शुरू हुई तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में महिला आयोग के सदस्य पर हमला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, शुरू हुई तफ्तीश
सिधारी थाने में एक व्यक्ति द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य की गाड़ी पर हमला करने के मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला निवासी प्रियांशु मौर्य ने सिधारी थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार को जब वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होकर लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर नीबी गांव निवासी मनीष यादव द्वारा उनके साथियों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मनीष यादव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने बताया कि राजनीतिक विद्वेष में उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है। क्योंकि उन लोगों को मेरे उस गाड़ी में होने का अनुमान था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रियांशु मौर्य द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमें उनके द्वारा अपने ऊपर हमला किए जाने की बात कही थी। उनकी तहरीर के आधार पर मनीष यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।