{"_id":"671a27d50c29d548a40610be","slug":"video-administrative-action-and-sealing-action-against-unrecognized-school-in-ballia","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूल पर प्रशासनिक कार्रवाई, सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूल पर प्रशासनिक कार्रवाई, सीलिंग की कार्रवाई
हल्दी में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के हल्दी-सहतवार मार्ग पर स्थित जीएन पब्लिक स्कूल, सुल्तानपुर को खंड शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित हो रहा था। विदित हो कि बुधवार को इस विद्यालय की वैन पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें सवार एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया था। सुल्तानपुर स्थित जीएन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लाने के लिए गायघाट की ओर जा रही थी, इसी बीच ड्राइवर ने गहलौत बस्ती के बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जा रहा था कि गहलौत बस्ती के पास एनएच 31 के किनारे गिरे बरगद के पेड़ से वैन अनियंत्रित हो कर टकरा गई थी। जिसमें कक्षा सात का छात्र संदीप गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता निवासी गहलौत बस्ती गंभीर रुप से घायल हो गया था। इसकी जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार ने ट्रामा सेंटर जाकर बच्चे की स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और बृहस्पतिवार को करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय को सील कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने बताया कि शासन का आदेश है कि बिना मान्यता को विद्यालय संचालित नहीं होगा, इसके लिए करीब एक माह पूर्व उक्त विद्यालय को नोटिस भी दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।