Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Panic due to bombing in Bhadohi police is investigating CCTV footage, three bombers are seen on a bike
{"_id":"671a2a8a9a2283e13c09b92a","slug":"video-panic-due-to-bombing-in-bhadohi-police-is-investigating-cctv-footage-three-bombers-are-seen-on-a-bike","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में बमबाजी से दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, बाइक पर दिख रहे तीन बमबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में बमबाजी से दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, बाइक पर दिख रहे तीन बमबाज
ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव में बमबाजी से दहशत फैल गई। डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बाइक सवार तीन हमलवारों ने बम से हमला कर दिया। बम उनके दो मंजिले आवास की दूसरी छत के दिवाल पर टकराई। बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था। पूरे मामले को लेकर गांव में दहशत है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पटाखे से हमला किए जाना बता रही है। मामले में सीसी टीवी से छानबीन की जा रही है। संचालन समिति प्रमुख ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी है।
निषाद पार्टी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे व डीघ ब्लॉक के प्रमुख मनीष मिश्रा इस समय दुष्कर्म समेत अन्य मामले में जेल में बंद हैं। डीघ ब्लॉक का संचालन त्रिस्तरीय संचालन समिति की कर रही है। संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा के धनीपुर स्थित आवास के सामने रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार पहुंचते हैं। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर एक के बाद एक दो बम डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास की ओर फेंकता है। जिसके बाद तीनों बाइक से हाईवे का रोड पकड़कर फरार हो जाते हैं। बम के हुए तेज धमाके से मनोज मिश्रा का पूरा परिवार व आसपास के लोग सहम जाते हैं। बाहर निकलकर जब वे देखते हैं तो तेज धुंए का असर बना हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था, लेकिन एक बम एसी के मात्र एक फीट ऊपर लगा है। वहीं एक बारजे के ऊपरी हिस्से में जा टकराया। दोनों के निशान पर दिवाल पर बने हुए हैं। वहीं आवास के बाहर शीशों का छर्रा बिखरा पाया गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का कहना है कि शरारती तत्वों ने आवास पर पटाखा फेंका है। सीसी टीवी से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जांच किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।