Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Momentum builds for Graduate MLC elections candidate Ambarish Pal Singh holds meeting with supporters
{"_id":"6aaa8cf988c713d46009ca8f","slug":"video-momentum-builds-for-graduate-mlc-elections-candidate-ambarish-pal-singh-holds-meeting-with-supporters-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्नातक एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने समर्थकों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्नातक एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने समर्थकों संग की बैठक
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशी और उनके समर्थक स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह राजा का रामपुर कस्बे में पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अम्बरीश पाल सिंह पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ ही स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी ने समर्थकों से कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र स्नातकों के नए वोट बढ़ाने के साथ-साथ मतदाता सूची में पहले से दर्ज मतदाताओं से भी संपर्क किया जाए। उन्होंने समर्थकों से क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।