{"_id":"69d3cb4ca68ec75c2b0d1917","slug":"video-grandfather-and-grandson-returning-from-court-run-over-by-vehicle-both-die-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोर्ट से लौट रहे बाबा-नाती को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोर्ट से लौट रहे बाबा-नाती को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड स्थित इमलिया ओवरब्रिज के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाबा और नाती की मौत हो गई। पीड़ित परिजन ने इसे महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए परिवार के ही सदस्यों और अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नगला धीर निवासी राजन सिंह (79) और उनका नाती विवेक (24) पुत्र राजकुमार सोमवार सुबह जिला मुख्यालय दबरई में एक मुकदमे की तारीख पर गए थे। दोपहर में जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सोथरा रोड पर नगला इमलिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण देख सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार, एसडीएम धर्मवीर भारती और थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के नाती तेजस यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि परिवार के ही तीन भाइयों ने राजन सिंह की 11 बीघा जमीन का करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये में फर्जी बैनामा कर दिया था। जालसाजी का पता चलने पर राजन सिंह ने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पैरवी के लिए वे दबरई गए थे। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार राजन सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा था और सोमवार को हादसे के बहाने उनकी हत्या कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।