{"_id":"6a54ab9e4ce90cc623042bda","slug":"video-container-touches-high-tension-wire-ghazipur-tyre-burns-fiercely-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में हाईटेंशन तार से सटा कंटेनर, टायर धूं-धूंकर जला, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में हाईटेंशन तार से सटा कंटेनर, टायर धूं-धूंकर जला, VIDEO
भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी ब्रह्मबाबा तिराहे पर रविवार को दोपहर में हाईटेंशन तार से सटने से कपड़े के गट्ठर लदे कंटेनर के टायर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों के प्रयास से आग को समय रहते बुझा लिया गया। जिससे कपड़ा नहीं जला। चालक कंटेनर से कूदकर भाग गया।
सियरहां गांव निवासी राम कुमार दूबे का कोलकाता में कारोबार है। उन्होंने वहां से कपड़े का गट्ठर लेकर लुधियाना जा रहे एक कंटेनर पर कुछ प्लाइवुड घर के लिए भेजा था। कंटेनर चालक रविवार को दोपहर ग्रामीण मार्ग पर कंटेनर लेकर जा रहा था कि बरमोहनी तिराहे पर सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे कंटेनर के पिछले टायर ब्रष्ट होकर जलने लगे। यह देख चालक केबिन से कूदकर भाग गया। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर बिजली काटी गई। अग्निशमन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक खलबली मची रही। पुलिस का मानना है कि कंटेनर के इंजन की केबिन अलग होती है, जिससे चालक को नुकसान नहीं पहुंचा। वह कहां का रहने वाला है पता नहीं चल पा रहा है। जेई संदीप सिंह ने बताया कि कंटेनर की ऊंचाई काफी अधिक थी। सामान भी ऊपर तक लदा था। ग्रामीण मार्गाें पर वह कंटेनर जाने लायक नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।