{"_id":"6a532d030c971728f00d0cf8","slug":"video-dilapidated-government-office-buildings-and-private-houses-inviting-accidents-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन व निजी मकान दे रहे हादसों को न्योता, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन व निजी मकान दे रहे हादसों को न्योता, VIDEO
गाजीपुर जनपद में जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन व निजी मकान बारिश में हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। जिले में कितने निजी मकान जर्जर हैं। इसका आंकड़ा जिला प्रशासन के पास नहीं है, क्योंकि इनका सर्वे अभी तक नहीं हुआ है। नोटिस भेजना तो दूर की बात है। वहीं जिले में 541 से अधिक विभिन्न सरकारी विभागों के भवन जर्जर हो चुके हैं।
जर्जर निजी मकानों की बात छोड़िए, जिला प्रशासन की ओर से सरकारी विभागों के जर्जर भवनों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। संबंधित विभागों की ओर से अपने-अपने विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कर्तव्यों की इति श्री कर ली गई। यहां तक कि बरसात के मौसम को देखते हुए जर्जर सरकारी भवनों के पास हादसे को लेकर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। शिक्षा से लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशु पालन, कृषि, साधन सहकारी समिति, स्वास्थ्य आदि विभागों के जर्जर भवन हैं। इनमें कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी अनहोनी की आशंका से हर पल सहमे रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।