{"_id":"6a1e72a4b2818884a301d219","slug":"video-memorandum-was-submitted-demanding-the-arrest-of-the-grooms-murderer-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दूल्हे के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दूल्हे के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा पत्रक
जौनपुर के बड़ऊर गांव में दूल्हे के हत्यारे की गिरफ्तारी और परिजनों को सहायता प्रदान कराने की मांग को लेकर सोमवार सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को वीर एकलव्य व फूलन देवी यादगार समिति के सदस्यों ने धरना दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार करंडा दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। वीर एकलव्य व फूलन देवी यादगार समिति के संयोजक सूरज राम बागी ने बताया कि, प्रदेश में दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े समाज के लोगों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के बड़ऊर गांव में एक मई को दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड के एक माह बीत जाने के बाद भी अभीतक सारे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार मृतक दूल्हे के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रूपये की सहायता राशि प्रदान करें। साथ ही सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करें। इस मौके पर नंदलाल, संतोष बिंद, रामदास बिंद,महेंद्र बिंद महावीर बिंद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।