गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव के सामने गंगा में रविवार की सुबह 11.30 बजे ट्रेलर चालक राजन यादव (28) का शव उतराया मिला। जबकि खलासी बिट्ठल गुप्ता का अब तक पता नहीं चल सका है। यहीं नहीं अबतक एसडीआरएफ की टीम जहां नहीं पहुंच पाई है। वहीं, 32 घंटे बाद भी गंगा में गिरा ट्रेलर भी अब तक नहीं निकल सका है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद सेतु की रेलिंग को तोड़ते हुए गिरा ट्रेलर गंगा के मध्य भाग में है। वहां करीब अधिक गहराई है। एनएचएआई ने पुल से क्रेन लगाकर ट्रेलर बाहर निकलवाने से मना कर दिया था। इसके बाद जलपोत पर लगे क्रेन से ट्रेलर निकलवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। ऐसे में जलपोत पर लगे भारी क्रेन को मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, युवराजपुर गांव के सामने गंगा से ट्रेलर चालक राजन यादव का शव मिल गया है। विधिक कार्रवाई करने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि खलासी बिट्ठल गुप्ता की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।