{"_id":"6b07ccc82a8e5bc2a7015d68","slug":"video-ambedkar-statue-damaged-in-peernagar-sudna-village-hapur-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"'चश्मा तोड़ा': हापुड़ में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में नाराजगी; जानें एसडीएम ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चश्मा तोड़ा': हापुड़ में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में नाराजगी; जानें एसडीएम ने क्या कहा
थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
एकत्र ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुटी रही। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में साल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सुबह जैसे ही प्रतिमा देखी तो उसका चश्मा क्षतिगस्त था।
प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने के साथ ही वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
#WATCH | Hapur, Uttar Pradesh: A statue of Dr BR Ambedkar was allegedly vandalised by unidentified miscreants in Peernagar Sudhna on Constitution Day. SDM Prem Pal Singh says, "Upon receiving the information, police administration teams arrived at the scene. This is a matter for further investigation; whoever is found guilty will face strict action. The situation at the site is peaceful. With the consent of all parties, a second idol is being installed here."
मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीएम प्रेम पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है; सभी पक्षों की सहमति से दूसरी प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।