{"_id":"68273104666a0833b30ed688","slug":"video-dm-jaunpur-inspected-bridge-under-construction-on-sai-river-said-complete-work-by-december-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाैनपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरिक्षण, कहा- दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाैनपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरिक्षण, कहा- दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें कार्य
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने विधानसभा बदलापुर के ग्राम थन्ह्वा, कल्यानपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन सेतु का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां न
उपस्थित ग्राम वासियों एवं ग्राम प्रधान से संवाद किया तथा सेतु निर्माण के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सेतु निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है तथा बीच-बीच में कार्य बंद भी हो जाता है। जिसपर ठेकेदार एवं अधिशासी अभियंता सेतु निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा तहसील बदलापुर की ग्राम पंचायत राईपुर में जल जीवन मिशन की हर घर जल परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओवरहेड टैंक बना पाया गया तथा सोलर पैनल भी लगा हुआ पाया गया। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि परियोजना के माध्यम से गांव में अब अधिकांश घरों में नल लग गए हैं एवं ससमय पानी की सप्लाई भी हो रही है। स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल में भी पानी की सप्लाई हो रही है। जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं भी नल चालू कर परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना पूर्ण रूप से क्रियाशील पाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।